Friday, December 31, 2021

कविता -यकीन रख खुद पर


यकीन रख खुद पर हर मंजर बदल जायेगा।
ये वक़्त है उनका, दौर तेरा भी आएगा।
परवाह ना कर ज़माने की सब मतलबी है यहाँ,
अपने दम पर ही तू सपने  हकीकत कर पायेगा।।
यकीन रख खुद पर हर मंजर बदल जायेगा।।


हार जाने से शुरू होता है जीतने का सफर
दिल टूटने से ही मिलती है मजबूत होने की डगर
खास पाने के लिए खास करना पड़ता है
हौसले की मशाल से ही तू किस्मत रोशन कर पायेगा।।
यकीन रख खुद पर हर मंजर बदल जायेगा।।

मदद ना मांगना तू जमाना बड़ा बेकार है
जितना स्वीकारता है उससे ज्यादा तिरस्कार है
हसने लगेंगे तेरी मज़बूरी पर सब ठहाके लगाकर
अपनी आसुओं को पीकर ही तू मजबूत बन पायेगा
यकीन रख खुद पर हर मंजर बदल जायेगा।।

चलती है ये दुनिया मतलब की हवाओं से
लगते है जो जख्म वो ठीक होते नहीं दवाओं से
चल नहीं रहे हैं पैर तेरे,फिर भी कोशिश कर
हौसले कि बैशाखी से तू भी खड़ा हो जायेगा।
यकीन रख खुद पर हर मंजर बदल जायेगा।।

मालूम है मुझे कि कितना जलना पड़ता है 
फूल मिलते नहीं कहीं,अंगारो पे चलना पड़ता है
पैरो में पड़े छालो में कोई मरहम करने आएगा नहीं
तू आईने में देख जरा तुझे तेरा हमदर्द नजर आएगा।
यकीन रख खुद पर हर मंजर बदल जायेगा।


मिलती नहीं कभी मंजिल उनको जो अक्सर रुक जाते हैं
लड़ते रहे जो आखिरी तक, वो सब कुछ  बदल लाते हैं।
नदियों से सीख मुसीबतों से भीड़ जाना है कैसे
तेरी धार की ठोकर से ही तू रास्ता बना पायेगा।
यकीन रख खुद पर हर मंजर बदल जायेगा।।


*आगे बढ़ते रहे बस यही जिंदगी है यकीन रखिये खुद पर आप में हिम्मत है और एक दिन आप सब बदल देंगें। आप अकेले ही बहुत है, लोग साथ नहीं कोई बात नहीं खुद का साथ रखिये कभी धोखा नहीं खाएंगे।बहुत बड़ा लेखक नहीं हूँ पर जिंदगी में जो हमने अपनी आँखों से देखा और समझा वो यही है कि सब बदल जाता है ज़ब इंसान खुद पर भरोसा करके आगे बढ़ना शुरू करता है। शुरुआत बड़ा भारी होता है पर आगे जिंदगी खुशियों के रंग में घुल जाती है।
मस्त रहिये अपने में, मेहनत कीजिये आगे बढिये सब और खुद पर यकीन रखिये।

पाठकों से अनुरोध -
कविता में किसी भी प्रकार कि त्रुटि हो तो जरूर बताये।

आप सभी के प्यार और साथ के लिए बहुत बहुत आभार 🙏🙏

Yourquote  👈(click here )
Facebook   👈(click here)
Instagram   👈(click here)
Picture over there 👈(click here)

अन्य कविताएं भी पढ़े और अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
धन्यवाद 




Friday, December 24, 2021

कविता - रणक्षेत्र

                                                                   कविता  -  रणक्षेत्र 
1.हो गया है युद्ध घोष 
रण भूमि को कूज किया जायें,
इस धर्म अधर्म के युद्ध में
निश्चित धर्म कि विजय कि जायें।

2. कह दो माताओं बहनों से
 तैयार आरात्रिक थाल की जाए,
 वीरों को जाना है रण में
 शीघ्र ही विजय तिलक कि जायें।

 3.लेकर आओ अस्त्र-शस्त्र सब
 इनकी भी प्यास बुझाई जाए,
 शत्रु रक्त कि धारो से
 रण भूमि नहेलायी जायें।

4.कुरुक्षेत्र कि भूमि को
सन्देश एक भिजवा दी जायें,
आंख मुंद कर बैठे अब ये
यदि रक्तपात ना देखी जायें।

5.चैन से मै ना सो पाया हूँ
ना जाने कितने वर्षो से,
तब शीतल होगा ह्दय मेरा
जब कुरुवंश का नाश हो जायें।
6.अज्ञातवास का विष पिया है
वो पीड़ा कैसे बतलाई जायें,
जिस आग में तपता है तन मेरा
उसे युद्ध ही शीतल कर पाए।

7. न डरना तुम विजय से भी 
न भय तुमको सारंग का हो 
है वक्ष अपना पाषाण का 
अग्नि बानो की बौछार हो जाए।

8. शत सिंहों सा दहाड़ लगाओ 
शत्रु मुंडो के ढेर लग जाए 
एक तिनके से ब्रह्मास्त्र बना दो 
कण कण भूमि का सुदर्शन चक्र हो जाए।

9. स्वयं धर्म( श्रीकृष्ण )जब साथ हैं अपने 
ब्रह्मांड भी नतमस्तक हो जाए 
रणचंडी की जय बोल बड़ों तुम 
महाकाल का गान हो जाए।

10.महादेव कि है सौगंधजो होना है ओ हो जायें
यमदूत स्वयं रण को आये
तो लौट के वापस जा न पाएगा।


🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑


11.है केशव! अब मुझको जाने दो
उस रस्ते पर जो कुरुक्षेत्र ले जायें,
यही था जीवन का लक्ष्य मेरा
कि नियति  मुझे रणक्षेत्र  ले जाए।।।।।।।।।।।



12.ना भूल सका हूँ लाक्षा गृह को
द्युत क्रीड़ा सभा ना भुला जाये 
खुले केस है द्रौपदी के
ह्रदय विषाद कि अग्नि जलाये।


13.अंतर्मन में जलती ज्वाला में
हस्तिनापुर राख हो जायें, 
जो भी हो परिणाम युद्ध का
बस प्रचंड महासंग्राम हो जायें।


कलम - विकास पटेल 

*यह कविता महाभारत के उस योद्धा पर आधारित है जो हमेशा चाहते थे कि युद्ध हो।  उनके हृदय कि अग्नि कभी शांत नहीं हुई। जब श्री कृष्ण ने यह कहा कि शांति समझौता अस्वीकार कर दिया गया है उस समय उनके मनोदशा और संवाद को दर्शाने कि कोशिश कि गई है। किसी कि भावनाओ को शब्दो में बता पाना नामुमकिन है, फिर कुछ पंक्तिया इसमें कभी भी सक्षम नही हो सकती।यह कविता भीम दर्पण महारथी भीम के अंतरात्मा का प्रतिबिम्ब है।


* किसी पी प्रकार कि त्रुटि एवं सुझाओ का स्वागत रहेगा।

Yourquote  👈(click here )
Facebook   👈(click here)
Instagram   👈(click here)
Picture over there 👈(click here)

अन्य कविताएं भी पढ़े और अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
धन्यवाद 

कविता - वीर